Uncategorizedपंखाजूर

*शासकीय अस्पताल में महिलाओं को मिल रहा है निशुल्क लाभ*

महीनों में सी-सेक्शन से हुई 35 डिलीवरी , शासकीय अस्पताल में महिलाओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ

बिप्लब कुण्डू-की रिपोर्ट

पखांजुर ग्लोबल न्यूज़
नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम रेफरल यूनिट के रूप में स्थापित है। यहां पर आसपास के अन्य विकास खंड से भी आमजन चिकित्सकीय लाभ लेने के लिए आते हैं। विगत 3 महीनों में सी-सेक्शन से यहाँ पर 35 डिलीवरी हुई है। निजी अस्पतालों में जहाँ सी-सेक्शन के लिए हजारों रुपये लगते हैं, शासकीय अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। पहले जिन महिलाओं को डिलीवरी में परेशानी होती थी उन्हें सी-सेक्शन करने की सलाह दी जाती थी। लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधा नहीं होने के चलते उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। बड़े व निजी अस्पतालों में सी-सेक्शन के लिए काफी पैसे खर्च होते थे साथ ही अधिक धन व परेशानी का सामना करना पड़ता था। भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा उपलब्ध हो जाने के क्षेत्र के 4 ब्लाक के ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

ज्ञात हो कि भानुप्रतापपुर में चिकित्सकीय लाभ लेने वाले ग्रामीण दुर्गुकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा व पखांजुर जैसे अंदरूनी क्षेत्र से आते हैं। इन दुर्गम क्षेत्र की महिलाओं को डिलीवरी के समय जटिलता होने के चलते बाहर रेफर कर दिया जाता था, उनका इलाज भी अब यहाँ सम्भव हो रहा है। बाहर इलाज करवाने में आने जाने के साथ अधिक धन व श्रम लगता था। लेकिन अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के सहयोग से अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही सफल डिलीवरी कराई जा रही है।
अंतागढ़ की योगिता नाग ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुझे उचित चिकित्सकीय लाभ मिला। समय पर मेरा ऑपरेशन किया गया जिससे मैं और मेरा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इसी तरह उत्तामार की दुर्गेश्वरी जैन ने बताया कि यह मेरा पहला बच्चा है। दूसरे असप्ताल में जाने से इसके लिए बहुत पैसे खर्च होते पर यहाँ सुविधा होने से मेरा निःशुल्क सुविधा ऑपरेशन हो गया।
यहाँ अप्रैल माह में 7, मई माह में 9 व जून के 22 तारीख तक 19 सफल सी-सेक्शन डिलीवरी कराई गई है। ऑपरेशन में संलग्न चिकित्सकीय दल में डॉ.एके ध्रुव(एनेस्थीसिया), डॉ. प्रेरणा अनंत(गायनोकोलॉजिस्ट), डॉ. प्रीति सिंह(गायनोकोलॉजिस्ट), संगीता निषाद(ओटीटी) साथ ही स्टाफ नर्स व सफाई कर्मी आदि शामिल है।

Latest