Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

सेम्हराडीह के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता
भाटापारा 30 जुलाई/ भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेम्हराडीह के युवाओं ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष टोडर एवं स्थानीय युवा नेता संदीप वर्मा के नेतृत्व में  उपसरपंच अमरनाथ वर्मा पंच दुकालू यादव पूर्व उप सरपंच लेखराम ध्रुव शैलेंद्र यादव ओमप्रकाश ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, पोषण ध्रुव, विमल कन्नौज, किशन कन्नौज, विक्रम वर्मा, राकेश यादव, राजू पाल, आशीष यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़  शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की शिवरतन शर्मा ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय अभिनंदन किया इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे चहुंमुखी विकास को देखकर आज युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, जैसी योजनाओं ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। सेम्हराडीह के इन ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी सदस्यता ग्रहण के दौरान शिवरतन शर्मा ने सभी नए सदस्यों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही

Latest news
*डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव* *सोढा खुर्द में अवैध रेत का खेल खनिज विभाग मौन कोटा SDM का फोन नहीं उठा* *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अनूठी पहल: जिले भर के स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम* *राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित* *महामाया मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को मिली नई सौगात* *नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *नए कोटा टीआई आते ही अपराधियों के हौसले पस्त*