Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*कारगिल विजय दिवस समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*“कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा” — अश्वनी शर्मा*

भाटापारा 27 जुलाई/ जय स्तंभ चौक स्थित भारत माता परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आयोजित 28वें कारगिल विजय दिवस समारोह में नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल युद्ध में देश की संप्रभुता और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य शौर्य, साहस एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया समारोह में देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के सम्मान में शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर है। हमारे वीर जवानों ने अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अद्भुत पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता किए बिना तिरंगे की आन, बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने यह सिद्ध किया कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भारत का प्रत्येक सैनिक अदम्य साहस और अटूट संकल्प के साथ खड़ा है हमारे शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जा सकता। आज हम जिस स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे हमारे सैनिकों का त्याग और बलिदान है। राष्ट्र सदैव अपने अमर शहीदों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। शहीद परिवारों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दिया है। समाज और सरकार का दायित्व है कि उनके सम्मान, गरिमा और आवश्यकताओं का सदैव ध्यान रखा जाए नगर पालिका अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को कारगिल के वीरों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के ईमानदारीपूर्वक निर्वहन में दिखाई देती है। हमें अपने देश, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस प्रकार राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक को भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए समारोह में उपस्थित जनों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने नागरिकों में भारतीय सेना, वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया

Latest news
*अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव* *सोढा खुर्द में अवैध रेत का खेल खनिज विभाग मौन कोटा SDM का फोन नहीं उठा* *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अनूठी पहल: जिले भर के स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम* *राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित* *महामाया मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को मिली नई सौगात* *नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *नए कोटा टीआई आते ही अपराधियों के हौसले पस्त* 
*CCF प्रियंका पाण्डेय ने ग्रामीणों को बाघ संरक्षण का दिया संदेश* *कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और राहुल गांधी की जीत का जश्न* *अमरकंटक के अमृत कुटीर में रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ*