
*बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अनूठी पहल: जिले भर के स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*राष्ट्रीय एकता दिवस पर *
भाटापारा 28 जुलाई/पुलिस अधीक्षक गौरव राय IPSके कुशल निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर हुआ भव्य आयोजन!विद्यार्थियों के बीच आयोजित हुई निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता; राष्ट्रीय एकता व यातायात सुरक्षा का दिया गया संदेश थाना पलारी द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड/मोमेंटो देकर किया गया पुरस्कृत!यातायात बलौदाबाजार, सिमगा एवं भाटापारा पुलिस टीमों ने मोहतरा, असनींद, कसडोल व मयूर क्लब स्कूल में बिखेरी जागरूकता की अलख
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.07.2026 को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्रीय अखंडता एवं यातायात सुरक्षा पर केंद्रित वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय IPS के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक समरसता और नियमों के पालन की भावना को सुदृढ़ करना है विभिन्न थाना व यातायात क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम
थाना पलारी पुलिस द्वारा आत्मानंद स्कूल में सम्मान समारोह थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पलारी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता में पुलिस की भूमिका पर अपने विचार लिखे। पलारी पुलिस द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन व सम्मानित किया गया।
यातायात शाखा बलौदाबाजार की टीम यातायात बलौदाबाजार की विशेष टीमों द्वारा ग्राम मोहतरा, ग्राम असनींद एवं कसडोल स्थित विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों में पहुंचकर कार्यक्रमों का संचालन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
यातायात सिमगा एवं भाटापारा पुलिस की पहल यातायात सिमगा की टीम ने सिमगा क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों में जागरूकता सत्र सह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। वहीं, यातायात शाखा भाटापारा द्वारा मयूर क्लब स्कूल भाटापारा में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता एवं यातायात सुरक्षा’ विषय पर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया सुरक्षा अनुशासन एवं एकता का दिया गया संदेश कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में अनुशासन, सड़क सुरक्षा नियमों हेलमेट, सीटबेल्ट, ट्रिपल राइडिंग न करना) के पालन तथा नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया

