Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा में संत रविदास जयंती पर “समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न 
भाटापारा 30 जुलाई/ संत शिरोमणि  गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, भाटापारा शहर मंडल द्वारा संत रविदास वार्ड में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने सर्वप्रथम गुरु रविदास महाराज  के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए गुरु रविदास के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला शिवरतन शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन समता, सद्भाव, मानवता और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देकर यह बताया कि कर्म और चरित्र ही मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान है। जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एक समरस समाज की स्थापना करना ही गुरु रविदास का मुख्य उद्देश्य था शिवरतन शर्मा ने आगे कहा आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें उसी समरसता के भाव को लेकर कार्य कर रही हैं। बिना भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आवास, शौचालय, गैस, बिजली, आयुष्मान और सम्मान पहुंचाने का काम हो रहा है। यही गुरु रविदास  को सच्ची श्रद्धांजलि है शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस 650वीं जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि गुरु रविदास  के विचारों को घर-घर, गली-गली तक पहुंचाएंगे। समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर सामाजिक समरसता को सशक्त बनाएंगे। गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की सेवा करना ही भाजपा का मूल मंत्र है और यही गुरु रविदास  की शिक्षाओं का सार है। गुरु रविदास  के आदर्श आज भी हमें एकता और भाईचारे के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि भाजपा लगातार समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास  के विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा करनी चाहिए इस अवसर पर योगेश अनंत, आशीष जायसवाल, डॉ. मोहन बांधे, कुंजराम कौशले, शिव अनंत, बंटी टंडन, माखन महिलांगे, लाला साहू, सुरेश साहू, जयशंत सहित मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, वार्डवासी उपस्थित रहे
   

Latest news
*डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव* *सोढा खुर्द में अवैध रेत का खेल खनिज विभाग मौन कोटा SDM का फोन नहीं उठा* *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अनूठी पहल: जिले भर के स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम* *राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित* *महामाया मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को मिली नई सौगात* *नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *नए कोटा टीआई आते ही अपराधियों के हौसले पस्त*