Global news live
रायपुर

*अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा का छत्तीसगढ़ प्रवास 28 जनवरी को*

रायपुर,महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा का छत्तीसगढ़ प्रवास 28 जनवरी को
**रायपुर ग्लोबल न्यूज**
रायपुर,महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिनांक 28 जनवरी को नियमित विमान से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं।लोकसभा चुनाव के पूर्व उनका यह दौरा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में सक्रियता तथा नई ऊर्जा संचारित करने हेतु रहेगा।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने बताया कि 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने मीटिंग ले कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।तथा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में राजधानी में होने वाले उनके स्वागत समारोह में उपस्थित रहें।

Latest news
*डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव* *सोढा खुर्द में अवैध रेत का खेल खनिज विभाग मौन कोटा SDM का फोन नहीं उठा* *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अनूठी पहल: जिले भर के स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम* *राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित* *महामाया मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को मिली नई सौगात* *नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *नए कोटा टीआई आते ही अपराधियों के हौसले पस्त*