अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वनमण्डल अनूपपुर में अवैध शिकार का मामला*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में तेंदुए का अवैध शिकार , दो आरोपी गिरफ्तार , एक फरार

वनमण्डल अनूपपुर में अवैध शिकार का मामला
अमरकंटक (अनूपपुर)  –  वनमण्डल अनूपपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अमरकंटक के बीट दमगढ़ स्थित कक्ष क्रमांक पी.एफ. 219 में दिनांक 29 अगस्त 2025 को गश्ती के दौरान एक तेंदुए का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया । यह गंभीर अपराध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित अधिनियम 2022) की धारा 2 (16) , 9 , 39 , 50 , 51, 52 एवं 48A के अंतर्गत दर्ज किया गया । मामले को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4959/16 दिनांक 29.08.2025 के रूप में पंजीबद्ध किया गया । शव परीक्षण के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दाह संस्कार किया गया ।

अमरकंटक वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जाँच के दौरान अवैध शिकार में संलिप्त 3 आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।  गिरफ्तार आरोपी हैं –
1. देव सिंह उर्फ देवा पिता जवाहर सिंह गोंड़ , उम्र 40 वर्ष , निवासी हर्राटोला (बरसोत) , पोस्ट जोहिला बांध , थाना अमरकंटक , जिला अनूपपुर (म.प्र.)
2. नवल सिंह पिता समरत सिंह गोंड़ , उम्र 39 वर्ष , निवासी हर्राटोला (बरसोत) , पोस्ट जोहिला बांध , थाना अमरकंटक , जिला अनूपपुर (म.प्र.)

दोनों आरोपियों को 31 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर 1 सितम्बर 2025 को माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्रग्राम के समक्ष प्रस्तुत किया गया , जहाँ से उन्हें जिला जेल अनूपपुर की अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।

वन विभाग ने बताया कि इस प्रकरण में एक आरोपी अब भी फरार है , जिसकी तलाश निरंतर की जा रही है ।

Latest
*अमरकंटक में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई, 50 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन* *भाटापारा में ₹1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *1.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत*