Global news live
पंखाजूर

*नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पखांजुर नेताजी स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास..



बिप्लब कुण्डू-की रिपोर्ट

पखांजुर$$ग्लोबल न्यूज़$$
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह एवं खुशी के माहौल में ब्लाक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन पखांजुर नेताजी स्टेडियम में हुआ। एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम एवं हर घर आंगन योग संदेश पर केंद्रित यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशीम राय,पंचायत सदस्य के साथ योगाभ्यास किया।सैकड़ो की संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी दीदी मंजू सहित सात से अधिक योग प्रशिक्षकों, योगाचार्याें के मागदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, ताड़ासन, वक्रासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, भ्रामरी जैसे आसानों का अभ्यास एवं ध्यान किया गया।
कार्यक्रम में अशीम राय,शंकर सरकार,गणेश साहा,सपन तरफदार,पलटू कुण्डू और नगर पंचायत पखांजुर के अनेको ने इस मे भाग लिया जिसमे सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने पर शरीर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन को सही दिशा देने के लिए योग, ज्ञान एवं ध्यान आवश्यक है। इसके माध्यम से जीवन को संतुलित किया जा सकता है। योगासान हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते है और बीमारियों को दूर करते है। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर हमें अवश्य योग करना चाहिए। योग से न केवल शरीर अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों,सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही सामाजिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर भी योगाभ्यास किया गया।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*