Global news live
रायगढ़

गबन का फरार आरोपी बिलासपुर के कोटा से गिरफ्तार आरोपी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में था फील्ड अफसर



रिपोर्टर- दिब्येन्दु मृधा

रायगढ़ — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर जिले के सभी लंबित गंभीर प्रकरण जिनमें गिरफ्तारियां नहीं हुई है उनकी समीक्षा कर लगातार आरोपियों की पतासाजी हेतु अभियान जारी है । इसी क्रम में पुलिस चौकी खरसिया के 6 माह पुराने अमानत में खयानत मामले के फरार आरोपी अनेश कुमार खांडे को चौकी खरसिया की पुलिस ने बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी अनेश कुमार खांडे SV क्रेडिट लाईन लिमिटेड माईकोफाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर था और अपने 2 साल के कार्यकाल में ग्राहकों से लोन का करीब ₹1,06,046 को गबन कर फरार हो गया था ।
पुलिस चौकी खरसिया में 10 नवंबर को कंपनी के ब्रांच मैनेजर संजय राठौर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अनेश कुमार कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर करीब 2 साल से कार्यरत था । कार्य के दौरान मार्च 2022 में तथा उसके कुछ महीने पहले ग्राहकों द्वारा लोन की रकम ₹1,06,046 को कंपनी में जमा नहीं किया था । कंपनी द्वारा उक्त रकम को जमा करने कहने पर अनेश ने कुछ मोहलत मांगा और मोहलत समाप्त होने के बाद भी रकम जमा नहीं कर फरार हो गया, ब्रांच मैनेजर के आवेदन पर आरोपी अनेश कुमार खांडे पर *धारा 408 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के निर्देशन पर अपराध के इन्वेस्टिगेशन दौरान पूर्व में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर बिलासपुर के कोटा में दबिश दिया गया था,इस दौरान आरोपी फरार मिला । चौकी प्रभारी द्वारा इलाके में मुखबीर तैनात कर रखा गया था जिनसे मिली सूचना पर आरोपी को बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । *आरोपी अनेश कुमार खांडे पिता दिनेश खांडे उम्र 24 साल निवासी घोंघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)* गबन के अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी खरसिया के न्यायालय पेश किया गया,जहां से प्राप्त जेल वारंट पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*