Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर दामाखेडा,अधिसूचना जारी*

भाटापारा 7 फरवरी/बलौदाबाजार विकासखंड सिमगा स्थित कबीर पंथियो के आस्था का प्रमुख केन्द्र दामाखेड़ा का नाम अब विधिवत कबीर धर्म नगर,दामाखेड़ा हो गया है। इस सम्बन्ध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर  दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 23 फ़रवरी 2024 क़ो दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह “माघी मेला” में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दामाखेड़ा क़ा नाम कबीर धर्म नगर दामाखेडा करने की घोषणा की थी।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत जून माह में मंत्रिपरिषद की बैठक में  दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामखेड़ा किये जाने का अनुमोदन किया गया था। कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समरोह एवं माघी मेले का आयोजन होता है जिसमें देश -विदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Latest news
*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास*