अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*छ,ग के डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने  मां नर्मदा में पूजा अर्चना की*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मां नर्मदा का पूजन और दर्शन , साथ ही  प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि हेतु की प्रार्थना ।
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज  शनिवार 26 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने मां नर्मदा उद्गम स्थल पहुंच और मंदिर में सायं 4 बजे श्रद्धाभाव से पूजन , अर्चन , दर्शन किया । उन्होंने विधि-विधान से मां नर्मदा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की ।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ कवर्धा से आए कांवड़ियों का दल , समर्थक भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण मौजूद रहे । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक , अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं पुष्पराजगढ़ के एसडीएम श्री सुधाकर सिंह बघेल , अमरकंटक पटवारी अश्विन तिवारी आदि इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहे ।
पूजन के पूर्व उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने स्थानीय मृत्युञ्जय आश्रम पहुंचकर श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए आवास एवं भोजन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
मां नर्मदा मंदिर परिसर में पूजन कार्यक्रम का विधिवत संचालन पंडित पुजारी उमेश द्विवेदी , बंटी द्विवेदी , सुनील द्विवेदी , धर्मेंद्र द्विवेदी एवं रूपेश द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण बाद आरती व जलाभिषेक के साथ संपन्न कराया ।प्राप्त जानकारी अनुसार अमरकंटक में पूजन उपरांत उपमुख्यमंत्री जालेश्वर धाम के लिए रवाना हुए , जहाँ वे जालेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन करते हुए रात्रि विश्राम धर्मपानी में प्रस्तावित है ।

Latest
*प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में*