छत्तीसगढ़रतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस*

*रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व रतनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुई। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे परिसर में देशभक्ति गीत गाते हुए रैली निकाली।

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान 
विद्यालय में सुबह मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों, प्राचार्य, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, नाटक और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। ऐ मेरे वतन के लोगों और वंदे मातरम पर दी गई प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया।

गणमान्य रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य *शरणजीत बग्गा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रविंद्र दुबे कन्हैया यादव, रोहिणी बैसवाडे, इंदु यादव, पुष्पा तिवारी, स्वीटी शर्मा सहित समस्त स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

प्राचार्य शरणजीत बग्गा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि _”शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हम देश को आगे बढ़ा सकते हैं। हमारी बेटियां ही कल का भविष्य हैं।”_

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर *”जय हिंद और वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा।



Latest
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*   *फिनलैंड के निक्लस पाल्डेनियस ने पैदल नर्मदा  यात्रा शुरू की* *यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में 23 अक्टूबर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव* *अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*