छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*100 दिवसीय निक्ष्य निरामय पहचान और उपचार अभियान की शुरुआत 7 दिसंबर से*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज युगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

**भाटापारा ग्लोबल **प्रदेश सहित जिला बलौदा बाज़ार-भाटापारा में भी सात दिसम्बर से 100 दिवसीय निक्ष्य निरामय पहचान और उपचार अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके माध्यम से मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ तथा वयोवृद्ध कार्यक्रम अंतर्गत मरीज का चिन्ह्यांकन करेंगे तत्पश्चात इनकी जांच तथा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जिला कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में इस पूरे अभियान का क्रियान्वयन होगा।अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि,उक्त अभियान अंतर्गत घरों में उच्च जोखिम समूहों जैसे शराब तथा तम्बाकू का सेवन करने वाले,शुगर या अन्य कोई बीमारी वाले,पुराने टीबी मरीज तथा उनसे संपर्क वाले ,कुपोषित व्यक्ति तथा साठ वर्ष से अधिक के लोगों की पहचान कर आगे की जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसमें निक्ष्य शिविर भी लगाए जाएंगे जिसमें उक्त बाबत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा । इस हेतु माइंस ,क्रशर ,उद्योगों में कार्य कर रहे लोगों पर विशेष ध्यान भी दिया जाएगा। चार चरणों का यह अभियान सात दिसम्बर से शुरू होकर 23 मार्च 2025 तक चलेगा। जिले में अभियान की तैयारी हेतु सर्वे दल का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है एवं अन्य जरूरी आवश्यक सामग्री जैसे प्रपत्र आदि की पूर्ति की जा रही है । अभियान की सफलता हेतु जन सामान्य का सहयोग प्राप्त करने बाबत,ग्रामों में दीवारों पर नारे लेखन,परिचर्चा तथा लघु बैठकें की जा रही हैं जो इस अभियान के दौरान ज़ारी रहेंगी। अभियान में निर्देशानुसार चिकित्सा स्टाफ जैसे,आरएचओ, सीएचओ सुपरवाइजर, डॉक्टर,प्रबंधकों,सलाहकारों आदि को विविध स्तरों पर जिम्मेदारी दी गई है तथा इसके लिए कंट्रोल रूम बना कर प्रति दिन की गतिविधियों की रिपोर्टिंग होगी एवं प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर दीपक सोनी ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सर्वे के दौरान अधिकतम लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बाबत अन्य विभागों जैसे पंचायत,महिला बाल विकास,शिक्षा  विभाग,उद्योग ,समाज कल्याण को भी समन्वय बना कर इस कार्य में सहयोग हेतु कहा है। जिला कलेक्टर ने जिले के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है की लोगों की सहभागिता से ही स्वस्थ बलौदाबाजार तथा स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण हो सकता है।

Latest
*सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन*