Global news live
कांकेर

*चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का मामला*

*कम चंदा देने पर समाज से किया बहिष्कृत भतीजी के शादी में नही जा सका परिवार–*

कांकेर से बिप्लब कुण्डू-की रिपोर्ट

पखांजुर–समाचार@
परलकोट इलाका में एक बार फिर सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। इस बार समाज के सार्वजनिक पूजा के लिए चंदा नहीं देने के आरोप में परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया गया। इस परिवार को अपने भतीजी की शादी में भी शामिल होने का मौका नहीं मिला। ग्राम प्रमुखों ने साफ तौर फरमान जारी कर दिया था यदि कोई इस परिवार से संबंध रखेगा तो उसका भी बहिष्कार कर दिया जाएगा। यही कारण है रिश्तेदारों ने भी इस परिवार से दूरी बना ली। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार जिला प्रशासन से पूरे मामले की शिकायत करने की तैयारी कर रहा है।
बांदे थाना क्षेत्र के गांव पीवी 82 विजय नगर निवासी पीड़ित ग्रामीण सुबोध सरकार ने बताया गांव में भजन कीर्तन होता है। ग्राम प्रमुख सपन कर्मकार, हरेंद्र, राकेश मिस्त्री, रविंद्र नाथ तालुकदार आदि ने चंदा मांगा था। मैने कहा मैं गरीब आदमी हूं, जितना होगा उतना ही चंदा दे पाऊंगा। कम चंदा उन्होंने नहीं लिया और समाज से बहिष्कार कर दिया। मेरे बड़े भाई की बेटी की सगाई शादी में मुझे नहीं बुलाया गया। समाज के लोगों ने कहा यदि मुझे बुलाएंगे तो गांव का कोई भी व्यक्ति मेरे बड़े भाई के घर कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। मुझे मेरे भाई ने जानकारी देते कहा दो साल का तीन हजार नगद व दस किलो चावल देने पर समाज में वापस मिलाया जाएगा। मेरे पास इतना पैसा नहीं है। पत्नी मोनिका सरकार ने कहा ग्राम प्रमुखों ने कहा अब हमारे परिवार के साथ कोई भी संबंध नहीं रखेगा। परिवार में मौत हो या शादी गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं आएगा। यह कैसा समाज है जो मदद के बजाए लोगों को अलग कर रहा है। कलेक्टर से शिकायत करेंगे जरूरत पड़ी तो अब कोर्ट भी जाएंगे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*