कांकेर

*संघर्षशील आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुया*

संघर्षशील आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुया

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*
*पखांजूर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*
हमको लड़ाई करने की जरूरत है।
मुख्य अतिथि कॉ. विश्वजीत हारोडे ने कहा कि हमारी यूनियन ने अपने निर्माण के समय से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के अधिकार के लिए संघर्ष किया है। हमारा मानना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। यह वर्ष हमारे आंगनबाड़ी के संघर्ष का गौरवपूर्ण वर्ष है। इस संघर्ष में आप सभी अच्छे से भागीदार रहे हैं और अपनी कुछ मांगों को मानने के लिए सरकार को मजबूर किया है। इसके लिए मैं आप सबको बधाई देता हूं। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को स्वयंसेवी मानती हैं। सरकार कहती है कि आप लोग स्वयं से भी हो इसलिए आपको वेतन, प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी वह पेंशन आदि नहीं मिल सकता। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के खिलाफ दिए गए आदेश में कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश में सरकार की इस दलील को नकार दिया कि यह स्वयंसेवी हैं तथा उनके काम के हिसाब से उन्हें कर्मचारियों की तरह माना है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य की सरकारें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को कर्मचारी मानने से इनकार कर रही हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को जोरदार आंदोलन करना होगा। हमारी राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी की ओर से पूरे देश में आंगनबाड़ी कर्मियों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है और जल्द ही एक राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ किया जाएगा। सामुहिक प्रेरणा गीत कि प्रसतुति, सलमा बोगा,बासंती बिश्वास, सुखवती नेताम, ज्योत्सना अधिकारी आदि ने प्रस्तुत किया और संचालन नितिशा तालुकदार एंव,लिपिका मिस्त्री ने किया।

Latest