
* 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का आयोजन*
*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*
*उच्चतम न्यायालय में 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का आयोजन*
*कोंडागांव, 3 मई 2026/* उच्चतम न्यायालय में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को स्पेशल लोक अदालत का अयोजन किया जा रहा है। माननीय उच्चतम न्यायालय में आयोजित स्पेशल लोक अदालत में बैंक से संबंधित मामला, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद एवं रेरा, सिविल एवं दाण्डिक सुलह योग्य मामले, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, सर्विस (सेवा) संबंधित मामला, स्थानांतरण याचिकाएँ तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमती से निष्पादन योग्य है, ऐसे सभी मामले का सुलह किया जायेगा। जिन पक्षकारों का मामला माननीय उच्चतम न्यायालय में चल रहा है, उन प्रकरणों में आपसी समझौता के आधार पर स्पेशल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा। स्पेशल लोक अदालत में अपने मामले को रखे जाने हेतु गुगल फार्मेट भरकर जमा किया जा सकता है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति के आधार पर निराकरण करना है।
विशेष लोक अदालत में ऐसे समस्त पक्षकार, जिनके प्रकरण माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित है, वे उक्त तिथि में आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निराकरण करवा सकते है। विशेष लोक अदालत की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें पक्षकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकरणों के निराकरण हेतु वर्चुअल विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इससे देश के विभिन्न जगहों में स्थित पक्षकार बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए, अपने अधिवक्ताओं के साथ ऑनलाईन माध्यम से जुड़कर अपने प्रकरण का निराकरण करवा सकेंगे। यह व्यवस्था समय, धन एवं संसाधनों की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं सुलभ बनाती है।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956