
* लड़कियों से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*
दिनांक 01.05.2026
*कोण्डागांव पुलिस ने किया लड़कियों से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
आरोपियों के द्वारा छेड़खानी कर की गई थी मारपीट
नाम आरोपीः-
01. बबलु मरकाम पिता रतन मरकाम उम्र 20 वर्ष,
02. अनिल यादव पिता सुखनाथ यादव 18 वर्ष 04 माह,
03. विरेन्द्र मानिकपुरी पिता महोदव मानिकपुरी 21 वर्ष,
04. महेश कुलदीप पिता श्यामदास कुलदीप उम्र 21 वर्ष,
05. अमित दास यादव पिता देवसिंग यादव उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम जैतपुरी पटेलपारा थाना व जिला कोण्डागांव।
–00–
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.04.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 26.04.2026 के रात्रि 08.30 से 09.00 बजे करीबन ग्राम जैतपुरी में शादी के दौरान डी0 जे0 में डांस कर रहे थे तभी पीड़िता एवं अन्य 05 लडकियों के साथ ग्राम जैतपुरी के 06 लड़कों के द्वारा छेडछाड कर गलत नियत से हाथ बांह व शरीर के अन्य भाग को पकड़कर छेड़छाड़ कर मारपीट किये हैं कि लिखित रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 74, 115(2) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक , आकाश (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव सतीश भार्गव, सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित किया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपीगण 01. बबलु मरकाम पिता रतन मरकाम उम्र 20 वर्ष, 02. अनिल यादव पिता सुखनाथ यादव 18 वर्ष 04 माह, 03. विरेन्द्र मानिकपुरी पिता महोदव मानिकपुरी 21 वर्ष, 04. महेश कुलदीप पिता श्यामदास कुलदीप उम्र 21 वर्ष, 05. अमित दास यादव पिता देवसिंग यादव उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम जैतपुरी पटेलपारा थाना व जिला कोण्डागांव को तलब कर पूछताछ किया गया, जिन्होंने घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार्य किया। जिसके पश्चात आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. अखिलेश धीवर, सउनि. शांति यादव, म0प्र0आर0 विमला माला, प्र.आर. नरेंद्र देहरी, सनीत सोरी, आर. बुधराम कोर्राम एवं सायबर सेल कोण्डागांव से सउनि. सुरेन्द्र बघेल, आर. सन्तोष कोडोपी, आर. बिरझू शोरी, बलदेव सोरी का विशेष योगदान रहा है।
