Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डिप्टी सीएम ने अटल परिसर का किया लोकार्पण*

*कोटा 14 अगस्त दिन गुरुवार*कोटा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब नारायण यादव की रिपोर्ट**कोटा बनेगा नगर पालिका, उप मुख्यमंत्री   अरुण साव ने की घोषणा*

*उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, शहर के विकास के लिए 2 करोड़ देने की घोषणा की नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के लिए आज कोटा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने कोटा नगर पंचायत के नगर पालिका परिषद में उन्नयन की बड़ी घोषणा की। साथ ही उन्होंने शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कोटा में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही 30 लाख रुपए लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें वार्ड क्रमांक-6 में नगर पंचायत कार्यालय के साथ 18 लाख रुपए की लागत से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण और वार्ड क्रमांक-7 में 12 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली-सह-पुलिया निर्माण शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष  सरोज साहू दुर्गेश साहू, प्रदीप कौशिक  विकास सिंह ठाकुर सुलेश पांडे नेम सोनी वेंकट अग्रवाल सहित वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक और शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Latest news
*सिविलअस्पताल मे सुरक्षागार्ड की राह होती प्रशस्त* *अकाल पुरख की फौज छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा* *वन मंत्री ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण* *अमरकंटक के बाल भगवान् आश्रम में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन* *अमरकंटक बस स्टैंड कभी रीवा संभाग का गौरव रहा
आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा *
*अमरकंटक के गुरुद्वारा में दो दिवसीय बैसाखी महापर्व * *लू से बचने के लिए बरतें सावधानीयां रहें सुरक्षित * *अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में 6 दिवसीय साधना शिविर 4 मई से* *50 हजार से अधिक परिवारों के अपना घरका सपना हुआ साकार* *श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम नगर परिषद को समर्पित*