
*अमरकंटक के बाल भगवान् आश्रम में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन*
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक के बाल भगवान् आश्रम में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक जो एक पवित्र धार्मिक और आध्यात्मिक तीर्थ स्थल है । अमरकंटक के प्रमुख बाल भगवान आश्रम में 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार से 01 मई 26 दिन शुक्रवार तक नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन वैशाख शुक्ल सप्तमी से वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तक संपन्न होगा । धार्मिक अनुष्ठान संत शिरोमणि कमला माता जी की पावन प्रेरणा से तथा आचार्य पं. श्रीराम निहोरा द्विवेदी जी के सानिध्य में सम्पन्न कराया जा रहा है ।
कार्यक्रम के आयोजक पंडित रोहित लाल त्रिपाठी जी के अनुसार तपोभूमि मां नर्मदा के पावन स्थल अमरकंटक में आयोजित इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य धर्म , आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है । कार्यक्रम में नगर से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे है ।
कार्यक्रम की शुरुआत 23 अप्रैल 26 वैशाख शुक्ल सप्तमी के अवसर पर सर्वप्रथम शोभायात्रा बाल भगवान आश्रम से निकालकर उद्गम स्थली मां नर्मदा मंदिर पहुंच ब्राह्मणों के मुखारबिंद से उच्चारित मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन पश्चात वापस यज्ञ मंडप पहुंच पूजन एवं आचार्य वरण के साथ शुभारंभ हुआ । 24 अप्रैल दिन शुक्रवार वैशाख शुक्ल अष्टमी पर अग्नि मंथन का आयोजन किया गया । वहीं 01 मई 2026 दिन शुक्रवार वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के दिन पूर्णाहुति , सहस्त्रधारा एवं विशाल भंडारे के साथ इस महायज्ञ का समापन किया जाएगा ।
गोलोक वासिनी कमला माता जी के आशीर्वाद एवं संतों के सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ हेतु सादर आमंत्रित किया गया है ।
आयोजक बाल भगवान आश्रम अमरकंटक ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है ।

