Global news live
बिलासपुर

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि*

“बिलासपुर ब्यूरो राजेश वर्मा की रिपोर्ट”


*जिले के 16 हजार 615 निवेशकों को लौटाई गई 84 लाख 55 हजार रूपये से अधिक की राशि*

*जीवन भर की गाढ़ी कमाई की राशि वापस मिलने से निवेशकों की लौटी मुस्कान*
बिलासपुर, 02 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड में निवेश करने वाले बिलासपुर समेत 07 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि बटन दबाकर उनके खातों में लौटाई। इनमें बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 निवेशकों की 84 लाख 55 हजार 760 रूपए की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से किए गए अपने वायदे को निभाते हुए चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की और निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई लौटाई है। आज उन निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पीड़ित निवेशकों की राशि लौटाने के न्याय योजना कार्यक्रम में जिला कार्यालय से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री विजय केशरवानी सहित हितग्राही वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे वादा किया था आपसे ठगी करके आपके खून-पसीने की कमाई लूटने वाली चिटफंड कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे। हमने चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की राशि लौटाने कार्ययोजना बनाई और इस पर अमल के लिए समयसीमा तय की। इस पर अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फर्जी कंपनियों पर लगातार कार्रवाई कर निवेशकों को राशि लौटाई जा रही है। हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाए। देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो चिटफंड कंपनियों के ठगी के शिकार निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है। कार्यक्रम में बिलासपुर से श्री राजकुमार साहू ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता की सेवानिवृत्ति पर मिली राशि साढ़े 8 लाख रूपये उन्होंने चिटफंड कंपनी में लगाई थी। रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से मुझे आज 13 हजार रूपये वापस मिले है। उम्मीद है कि आगे भी मुझे और राशि मिल जाएगी। बिटकुली की श्रीमती सरस्वती देवी ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ जमीन बेचकर 11 लाख रूपये की राशि चिटफंड कंपनी में लगाई थी। उन्होेंने कहा कि 20 हजार रूपये की राशि वापस मिली है और मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिल जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*