Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बारिश से झांझनगर साल्हेवारा हुआ जलमग्न–*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*

वनांचल की खास खबर

**धुंआधार बारिश से झांझनगर साल्हेवारा हुआ जलमग्न–*
आज की बारिश ने साल्हेवारा को एक बार फिर 15/09/023 की याद दिलाई जिसमे तालाब फटने से झोरिपारा के बहुत घर प्रभावित हुए थे। आज के बेतहाशा बरसात ने झांझनगर साल्हेवारा वार्ड क्रमांक 10 को पूरा जलमग्न कर दिया जिससे बहुत से घर प्रभावित हुए है। धुंआधार बारिश से लगभग 30 परिवार प्रभावित है। आपको बता दे कि सुबह सूचना मिलते ही हल्का पटवारी राजेंद्र साहू, रोजगार सहायक राकेश धुर्वे साथ में रिंकू पांडेय तथा असफाक खान मौके पर पहुंचे मिलके जल निकासी की व्यवस्था में लगे थे सुबह से साम होते होते पानी निकासी का रास्ता मिल गया फिर उपसरपंच साल्हेवारा मनोज अग्रवाल ने जे.सी. बी भेजवाए साथ मे साल्हेवारा टी आई धर्मेन्द्र वैष्णव मौके पर पहुंचे । हल्का पटवारी साल्हेवारा राजेंद्र साहू, रिंकू पांडे और असफाक खान ने बहुत प्रयास करके जल निकासी का रास्ता देखे। तथा दिन भर का समय निकल गया। शाम होते पूरे प्रभावित लोगो का लिस्ट पटवारी एवम रोजगार सहायक द्वारा तैयार किया जिसमे 85..90.. लोगो का लिस्ट बनाया। 30 लोग पंचायत पास स्थित सामुदायिक भवन में रुकवाया गया है बाकी लोग स्वयं व्यवस्था में रुकेंगे बोले है। मौके पर ग्राम पंचायत सचिव कृष्णा सोनी, सरपंच संतोष नामदेव भी रहे। आज का समय जल निकासी में निकल गया। पटवारी द्वारा कल कितने लोगो का घर प्रभावित हुआ है आंशिक या पूर्ण इसका जांच किया जाएगा और शासन से मिलने वाली सहयता राशि पात्र व्यक्ति को दिलाने हेतु 6-4 का प्रकरण तैयार किया जाएगा,ताकि जिनका पूर्ण क्षति हुआ है उनको शासन से तत्काल सहायता राशि मुहैया कराई जा सके।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*