
*सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सिविलअस्पताल मे जरुरी है सुरक्षा गार्ड
*नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा एसडीएम एवं बीएमओ से चर्चा*
भाटापारा 18 अप्रैल/किसी विषय मे यदि परिस्थिति संवेदनशीलता की ओर बढ़ती है तो विषय भी गहन संवेदनशील हो जाता है,वर्तमान मे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प सिविल अस्पताल मे कुछ ऐसे ही वातावरण का दर्शन हो रहा है जिससे इस प्रकल्प की परिस्थिति अत्यंत संवेदनशील नजर आ रही है और यह संवेदनशीलता जनमानस के बीच चिंता की लकीरें भी खींचती हुई प्रतीत हो रही है जिसकी अभिव्यक्ति जनमानस के माध्यम से निरंतर होती हुई जान पड़ रही है
असुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सिविल अस्पताल के रुप मे भाटापारा मे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रकल्प है जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जिलों की बड़ी निर्भरता है,हालांकि यहां अभावों के दर्शन होते है एवं रेफर की मजबूरी नजर आती है,लेकिन वर्तमान मे जिस परिस्थिति के चलते जनमानस के बीच भय एवं चिंता का वातावरण नजर आ रहा है वह है अस्पताल परिक्षेत्र मे दिनोंदिन बढ़ता असुरक्षा का वातावरण जिसके चलते यहां मरीजों सहित अस्पताल स्टाफ मे भय का वातावरण नजर आता है,गौरतलब है कि अस्पताल परिक्षेत्र मे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से असमाजिक तत्वों की घुसपैठ एवं नशाखोरों की आमद जारी रहती है,खासकर रात्रि के समय स्थिति और भी ज्यादा असुरक्षित नजर आती है,इन्ही परिस्थितियो के मद्देनजर नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं सुधिजनों द्वारा जनप्रतिनिधियों के समक्ष पीड़ा की अभिव्यक्ति जारी है
सुरक्षा गार्ड तैनाती की मांग सिविल अस्पताल मे सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के चलते अस्पताल परिक्षेत्र पूरी तरह स्वच्छन्द वातावरण से घिरा हुआ नजर आता है ।इसी परिस्थिति को ध्यान मे रखते हुए सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा परिक्षेत्र मे गार्ड तैनाती की मांग की जा रही है जिससे अवांछित तत्वों के आवाजाही मे रोकथाम हो एवं परिक्षेत्र मे अनुशासन का निर्माण हो सके,इसी आशय का ज्ञापन क्षेत्र के विधायक इन्द्र साव एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सौंपते हुए संस्था द्वारा समुचित पहल की मांग भी की गयी है अध्यक्ष द्वारा एसडीएम एवं बीएमओ से चर्चा
अस्पताल परिक्षेत्र मे सुरक्षित वातावरण के संबंध मे परिषद द्वारा सौंपे गये ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए विधायक इन्द्र साव द्वारा बीएमओ से चर्चा की गयी एवं समुचित पहल का आश्वासन दिया गया वहीं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बीएमओ डाॅ माहेश्वरी तथा एसडीएम श्यामा पटेल से चर्चा करते हुए सुरक्षा गार्ड की तैनाती को वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर आवश्यक निरूपित किया गया, ज्ञापन सौंपने एवं चर्चा की कड़ी मे गौरीशंकर शर्मा मुकेश शर्मा हरिहर शर्मा, शंकरलाल सोनी डाॅ वाय पी सोनी,गिरधर गोपाल शर्मा मोनू मानिक प्रसाद दुबे आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे