
*लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी संवाददाता

भाटापारा*भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम*
भाटापारा 17 अप्रैल/लालसोट महिला मंडल भाटापारा द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजित किया गया एवं बच्चों व बड़ों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई ।
ये दो दिवसीय कार्यक्रम लालसोट महिला मंडल भाटापारा अध्यक्ष नेहा अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में किया गया
दो दिवसीय कार्यक्रम
13/4/2026 प्रथम दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के लिए कुकिंग without fireएवं क्ले एक्टिविटी रखी गई ।जिसमें बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन दिया।छोटे बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। जज श्रुति योगेश पोपट द्वारा विजेता घोषित किया गया कुकिंग without fire में प्रथम स्थान अनन्या शर्मा ,द्वितीय स्थान शिवाय जोशी , श्रुति जोशी एवं आरोही शर्मा एवं तृतीय चेतना शर्मा व लसीका पुरोहित रही
क्ले एक्टिविटी में भी बच्चों ने क्ले से एक से बढ़कर एक चीज़ बनाई ।इसमें प्रथम स्थान पर यशस्वी शर्मा ,द्वितीय स्थान-, देविका शर्मा ,चेतना शर्मा,तृतीय स्थान पर अनन्या शर्मा व लसीका पुरोहित रही
साथ में महिलाओं व लड़कियों के लिए ऑन द स्पॉट गेम एवं हाऊजी रखा गया जिसमें सभी ने बढ़चढकर हिस्सा लिया 14/4/2026 द्वितीय दिवस कार्यक्रम में बच्चों लड़कियों एवं महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता रखी गई
साथ में महिलाओं के लिए दादी – पोता/पोती शो रखा गया।इस डांस प्रतियोगिता की जज स्मृति वरठी रही। जिसमें बच्चों के डांस फ्री स्टाइल ( 5 वर्ष से 9 वर्ष तक)में प्रथम स्थान पर अनन्या शर्मा द्वितीय स्थान सुमान्या शर्मा एवं तृतीय स्थान पर चेतना शर्मा रही।
तथा 10 वर्ष से 15 वर्ष के तक फ्री स्टाइल में प्रथम पर स्थान आराध्या पुरोहित, द्वितीय स्थान रोली शर्मा ,एवं तृतीय स्थान पर लसीका पुरोहित रही
लड़कियों के डांस रेट्रो थीम में प्रथम स्थान पर राशि शर्मा द्वितीय स्थान नैन्सी शर्मा एवं तृतीय स्थान पर विद्या शर्मा रही।
महिलाओं के डांस प्रॉप में प्रथम स्थान पर साक्षी जोशी द्वितीय स्थान रानू शर्मा एवं तृतीय स्थान पर उमा सेवाका व पलक शर्मा रही
सभी की प्रस्तुति शानदार रही ।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज की सभी माताएं बहने अधिक से अधिक संख्या में शामिल हुई ।सभी ने अपना अपना सहयोग बनाये रखा ।सभी के साथ व सहयोग एवं सभी की उपस्थिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष नेहा अश्वनी शर्मा ने सभी को बधाई एवं धन्यवाद दिया। एवं इस आयोजन का संचालन प्रियंका शर्मा ने किया
