
.*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई*
बिलासपुर ग्लोबल न्यूज चंद्र कुमार रजक की रिपोर्ट
(बिलासपुर) डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई जाती है, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों के बाद हमें सम्मान दिलाने और हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए वृहद संविधान का निर्माण किया है। उन्होंने लोगों को समानता का अधिकार दिलाने हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करने व बंधुत्व के लिये संघर्श किया।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर संगोश्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया। संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकारों में समानता, समता मूलक समाज की स्थापना के लिए डॉ.भीमराव अम्बेडकर को भी संघर्श करना पड़ा उन्होंने समाजिक व राजनीतिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के उद्ेश्य से दुनिया का सबसे बड़ा संविधान का निर्माण किया जो हमें हमारे अधिकार प्रदान करता है और उनकी रक्षा करने में सहायक है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों को ध्यान में रख कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाये है। श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में लखपति दीदी लाखों की संख्या में बनाई गई है और इसमें और अधिक विस्तार किया जा रहा है। महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए संसद में प्रस्ताव लाया गया है। महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल बनाने कदम उठाये गये है। उन्होंने कहा कि लोग बैंको का दरवाजा नहीं देखे थे आज मोदी जी के नेतृत्व में सभी महिलाओं पुरूशों व युवाओं के नाम से बैंको में खाते खोले गये है। जिसमें सरकार की योजनाओं की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है और अब बीच में दलालों की भूमिका सरकार ने समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में सभी को समान अवसर व अधिकार मिले यह हमारे प्रधानमंत्री की परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता के बिना समाज के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। हमारे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रयासों की वजह से विश्व के सबसे उत्कृश्ट संविधान का निर्माण हुआ, जिसमें हमारे अधिकार कर्तव्यों, सामाजिक राजनीतिक मूल्यों को स्थायी धरोहर के रूप में रखने हमें सफलता मिली। इसी वजह से हम आज पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने किसी राजनीति पार्टी के नामों का उल्लेख नहीं करते हुए कहा कि पूर्व में एक विशेश परिवार द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जयंती पुण्य तिथि मनाई जाती थी जबकि देश के प्रति समर्पित विशिश्टजनों के प्रति भी सम्मान देने का प्रयास नहीं किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री सतीश सोनकर व आभार अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष तुलसी बघेल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, गुलशन ऋशि, पूर्व महापौर किशोर राय, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, महेश चंद्रिकापुरे, पेंगन वर्मा, अजीत सिंह भोगल, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, नारायण तावड़कर, मनीश शुक्ला, वैभव गुप्ता, घनश्याम कौशिक, देवेन्द्र पाठक, शैलेन्द्र यादव, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, देवेश खत्री, अभिशेक बोले, सचिन कायरवार, दिलहरण, ललिता सूर्यवंशी, राजा भास्कर, गेंदलाल खार्से, कलेश्वर सूर्यवंशी, बृजनंदन पात्रे, संदीप सोनवानी, प्रीतम कश्यप, बसंत गढ़ेवाल, सुमित्रा कोरी, नकुलराम कोरी, रोशनी यादव, पुश्पलता सिदार, सल्लो बेगम, रवि घोश, अजय वर्मा, योगेश साहू, विरेन्द्र कौशिक, मनोज साहू, कुसुम साहू, प्रमोद गढ़ेवाल, वंदना सिंह, वंदना जेण्ड्रे, माधवी वस्त्रकार, निरजा सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता व समाज के बंधु उपस्थित रहे।


