Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक पहुंचे म प्र शासन के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे *

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

नर्मदे हर सेवा न्यास द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में हुए शामिल
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में आज सोमवार दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदे हर सेवा न्यास द्वारा एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (ACS) श्री संजय दुबे एवं MPUDC के ENC श्री आनंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के पश्चात  अधिकारियों द्वारा नगर भ्रमण कर विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया जिसमें रामघाट , सोनमुडा , माई की बगिया , गायत्री सरोवर एवं सावित्री सरोवर शामिल रहे ।

निरीक्षण के दौरान अमरकंटक के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्वरूप को यथावत बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इस दौरान EE अरविंद शर्मा , RE संजय राय , मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक  चैन सिंह परस्ते , उपयंत्री  बृजेश पांडेय , राजस्व प्रभारी मनीष विश्वकर्मा  एवं नगर परिषद के अन्य  अमला भी उपस्थित रहा ।

Latest news
*KPL फाइनल में पहुंचे  शिवरतन शर्मा युवा खिलाड़ियों में भरा जोश*  *पुलिस अधीक्षक पंकज  ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण* *कोण्डागांव पुलिस के द्वारा लगाया गया सहयोग चौपाल* *4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन* *13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जुटेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *साव ने दिए निर्देश बरसात में लोगों को आवाजाही में न हो परेशानी* *संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ आयोजन* *उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की* *बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*