कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*योगा कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा*

*- ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ*

*- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का़ पौधरोपण किया*

*- डोर टू डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को दिखायी हरी झंडी*

रायपुर, 21 जून 2024/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*