Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आज*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का 1008वां जन्म कल्याणक महोत्सव 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार को श्रद्धा , भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा ।
इस पावन अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे ।
महोत्सव के अवसर पर प्रातःकाल से ही जैन मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी । कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8 बजे से भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा जिसमें श्रद्धालुजन पवित्र जल , पंचामृत एवं विभिन्न द्रव्यों से भगवान का अभिषेक करेंगे । इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे शांतिधारा का आयोजन होगा जिसमें विश्व शांति , समाज की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की मंगल कामनाएं की जाएंगी ।
इसके उपरांत प्रातः 8:45 बजे से विधान कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें श्रद्धालु भगवान आदिनाथ के गुणों का स्मरण करते हुए धार्मिक विधान एवं पूजन करेंगे । इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहेगा और श्रद्धालु भक्ति , साधना एवं धर्माराधना में लीन रहेंगे ।
धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात प्रातः 11 बजे से जैन मंदिर परिसर में विशाल नगर भंडारा (सामूहिक भोजन प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे ।
वहीं संध्या काल शाम 7 बजे संगीतमय महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा जिसे खुशी जैन (जबलपुर) द्वारा भक्ति भाव के साथ संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। संगीतमय आरती के माध्यम से भगवान आदिनाथ की महिमा का गुणगान किया जाएगा  जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा ।
सकल दिगंबर जैन समाज एवं सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है । बाहर से आने वाले जैन समाज के बंधुओं के लिए जैन मंदिर परिसर में निःशुल्क आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज अमरकंटक ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से इस पावन जन्म कल्याणक महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की विनम्र अपील की है । निलेश जैन और देवेंद्र जैन (चुन्नू) ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में धर्म , सेवा , संयम और सद्भावना के संदेश को भी प्रसारित करने का माध्यम बनेगा ।

Latest news
*कोटा की अव्यवस्था: गड्ढों में डूबी सड़कें जिम्मेदारों की अनदेखी* * काटजू ग्राम बराती में प्रवाहित हो रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा* *अमरकंटक में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आज* *भाटापारा इलेक्ट्रिक संघ के तत्वाधान में होली मिलन का कार्यक्रम हर्षोउल्लाह से मनाया गया*
*मस्तूरी में धूमधाम से मनाया  संत शिरोमणि श्री गाडगे बाबा का 150वां जन्मोत्सव* *अमरकंटक के हरे-भरे जंगलों में आग की साजिश * *बंजारा समाज ने भी मनाया रंगपंचमी , निकाला भव्य जुलूस* *अफीम खेती मामला कांग्रेस का भाजपा पर हमला गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग* *कोटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई आदित्य दीक्षित... *अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय  में मधुमेह,उक्त रक्तचाप,शिकलसेल की हुई जांच...