
बुढ़ी नदी उद्गम स्थल जिला डिंडोरी मप्र अमरकंटक के महा त्यागी श्री सीताराम जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल श्याम बिहारी जायसवाल एवं प्रबल प्रताप जुदेव

*करगी रोड कोटा ग्लोबल न्यूज हरीश चौबे की रिपोर्ट **** बुढ़ि नदी का उद्गम स्थल बीहड़ जंगल के बुढ़नेर नदी चॉणा मिल्की जिला डिण्डौरी मप्र,में 10/2/2024 दिन शनिवार को विशाल भंडारे एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम आदिवासी एवं बैगाऔ को तिलक लगाकर सम्मान किया गया वहीं समाजसेवी गौ सेवक विष्णु अग्रवाल के द्वारा कैबिनेट मंत्री एवं आए हुए आगतुऔ का भी स्वागत किया गया एवं अमरकंटक के महा त्यागी श्री सीताराम जी महाराज के सानिध्य में एवं मार्गदर्शन में उपरोक्त कार्यक्रम रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल उच्च शिक्षा पर्यटन मंत्री साथ में श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री एवं करगी रोड के छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव ने उक्त धार्मिक स्थल में पहुंचक वहां कुंड का दर्शन प्राप्त किया एवं कुंड से लगातार जल प्रवाहित हो रहा है। उक्त कुंड में बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा प्रणाम कर जल का सभी लोगों के ऊपर छिड़काव करने के बाद पंचामृत के रूप में जल का पान किया। तत्पश्चात सीताराम बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद भंडारे का प्रसाद भी लिया उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी विष्णु अग्रवाल ललित अग्रवाल वेंकट लाल अग्रवाल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ न सत्यशील अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता सुलेश पांडे मंडल महामंत्री कोटा हरि महाराज संतोष दुबे एवं हजारों की संख्या में आदिवासी बैगा जनजाति के लोग उपस्थित थे। आदिवासी लोगों के द्वारा सीताराम कीर्तन का अखंड भजन लगातार किया गया । सभी भक्तगणों ने महा त्यागी बाबा सीताराम जी का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया गया वा उद्गम स्थल का दर्शन करने का सौभाग्य मिला उक्त भंडारे के आयोजन कर्ता रतनपुर निवासी ललित अग्रवाल सीताराम बाबा के शिष्य के द्वारा किया गया ।






