बेलगहनासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बेलगहना बहेरामुड़ा में अवैध क्लीनिक किया गया सील*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर गोपाल यादव की रिपोर्ट**एस डी एम कोटा के निर्देश पर तहसीलदार , अतिरिक्त तहसीलदार ने बहेरामुड़ा में अवैध क्लीनिक किया सील*

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के द्वारा झोलाछाप डॉक्टर्स एवं अवैध क्लीनिक संचालन के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश पर एस डी एम कोटा युगल उर्वाशा के निर्देश पर तहसीलदार बेलगहना अभिषेक राठौर एवं अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी द्वारा क्षेत्र में गहन निरीक्षण कर ग्राम – बहेरामुड़ा में बिना वैध अनुज्ञा व पात्रता के वीरेंद्र कुमार गुप्ता पिता गनपत लाल गुप्ता उम्र 44 वर्ष द्वारा अवैध क्लीनिक का संचालन किये पाए जाने पर क्लीनिक को सीलबंद किया गया। मौके पर उपलब्ध दवाई जब्त किया गया। वही विगत दिवस 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के फौत होनी के संबंध में उसके परिजनों के पूछताछ की गई जिसमें उसके पुत्र के द्वारा बताया गया कि महिला एक वर्ष से बीमार थी व उसका सामान्य इलाज चल रहा था जिसमे वह नियमित रूप से दवाई खाती थी। बीते रविवार को वीरेंद्र कुमार गुप्ता के पास गई थी जहाँ उनके द्वारा मल्टीविटामिन सिरप व बुखार की दवा दी गई थी परंतु महिला के द्वारा उसका उपयोग नही किया गया है। लम्बे बीमारी की वजह से फौत होने की जानकारी दी गई । मौके पर पंचनामा की कार्यवाही कर क्लिनिक पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में पटवारी आलोक तिवारी , कोटवार सहित आम ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*