करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़दिल्ली ग्लोबल न्यूज ब्यूरोसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अटल भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया प्रबल प्रताप जूदेव को*

*ग्लोबल न्यूज कोटा/नई दिल्ली ब्यूरो की रिपोर्ट*

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन ने अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रतिष्ठित अटल भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की महान विरासत और उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए दिया गया है। अटल फाउंडेशन समाज, साहित्य, और सुशासन के प्रति वाजपेयी जी के विचारों को फैलाने के लिए काम कर रही है। इस सम्मान से घरवापसी अभियान को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताते हुए जूदेव ने कहा कि यह पुरस्कार उनके आंदोलन को और मजबूती प्रदान करेगा। घर वापसी: 2024 में छत्तीसगढ़ में 56 परिवारों के 200 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म,अपनाय प्रबल प्रताप जूदेव ने ‘पखारे पांव’
प्रबल प्रताप जूदेव ने कन्वर्जन को देश के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो देश की भावी पीढ़ियां हमें कभी भी माफ नहीं करेंगी। इसी कड़ी में कोटा भाजपा कार्यकर्ताओं, उन्हें बधाई प्रेषित की विकास सिंह ठाकुर, विमल गुप्ता, नेम सोनी, दुर्गेश साहू और प्रदीप कौशिक भाजपा आदि कार्यकर्ता ने।

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*