
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*BMO की लानत गाना गाने में व्यस्त, मरीजों का हाल बेहाल*
*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*
*कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था विधायक प्रतिनिधि ने दी आंदोलन की चेतावनी*
कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी अव्यवस्था की खबर है। विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी ने इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि कोटा BMO गाना गाने में व्यस्त रहते हैं और आमजन तो दूर, जनप्रतिनिधियों का भी कॉल रिसीव नहीं करते
इस मामले में प्रतीक त्रिवेदी ने कहा है कि वे जल्द ही आंदोलन करेंगे अगर स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था नहीं सुधारी जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सही से इलाज नहीं मिल रहा है और यहां के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।


