Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*22 फरवरी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में जिले के 2 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल*

*कलेक्टर ने  की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा,निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

भाटापारा20 फरवरी/बलौदाबाजार आगामी 22 फ़रवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 2149 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा  की  तैयारी क़ो लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को केंद्राध्यक्ष व ऑब्जर्वर  की बैठक ली। उन्होंने  तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर  संवेदनशील है। बिना किसी त्रुटि के एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई  लापरवाही  न हो, निर्देशों का कड़ाई से पालन हो और अपने दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूर्ण रूप से लागू हो और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति न दी जाए। अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन आधार एवं प्रवेश पत्र के आधार पर किया जाए और कक्षा में प्रवेश से पहले उनका चेकिंग कार्य सटीक रूप से हो।
बताया गया कि  परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 7 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें डी के कॉलेज बलौदाबाजार, मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार, एमडीव्ही  स्कूल बलौदाबाजार,पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार, शासकीय महाविद्यालय लवन, पीएम  स्वामी  आत्मानंद शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लवन एवं स्वामी  आत्मानंद शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अर्जुनी शामिल हैं। प्रथम  पाली प्रातः 10 से अपरान्ह 12 बजे तक सामान्य अध्ययन एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 5:बजे तक अभिरूचि परीक्षा आयोजित होगी।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर सहित केन्द्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर उपस्थित थे


.

Latest news
*22 फरवरी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन* *कुनबी समाज की भव्य पालकी यात्रा सम्पन्न * *कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात* *छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में मनरेगा बचाव संग्राम की बैठक संपन्न* *सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण* *छात्रों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नशामुक्त जीवन एवं सायबर सतर्कता का दिया गया संदेश* *कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा में विशाल भंडारे का आयोजन* *जेवनार स्वास्थ्य मेले का आयोजन मानपुर में संपन्न* *भारतीय जनता युवा मोर्चा में सूरज साहू को मिली नई जिम्मेदारी*