Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जैन समाज के संत-मुनि बिना चरण पादुका के हजारों मील पैदल यात्रा करते हैं अश्वनी शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य-अश्वनी शर्मा*

भाटापारा 3 फरवरी नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है। “भक्ति, श्रद्धा और आत्मिक उल्लास से ओतप्रोत भाटापारा नगर में मंगलवार क़ो धर्ममय वातावरण से सराबोर हुआ।”
भाटापारा नगर में परम पूज्य वर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 विशुद्धसागरजी महाराज ससंघ तथा श्रमण मुनि 108 सुयश सागरजी महाराज के पावन आगमन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आत्मीय, श्रद्धापूर्ण एवं भव्य स्वागत-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अश्वनी शर्मा ने कार्यक्रम के उपरांत कहा की जैन समाज के संत-मुनि बिना चरण पादुका के हजारों मील पैदल यात्रा करते हैं। खान-पान का सयंम रखकर मानव समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म एक ऐसा धर्म है, जहां पर गलतियों को स्वीकार करने और क्षमा मांगने की महान परंपरा है।
अश्वनी शर्मा ने आगे कहा कि माँ अन्नपूर्णा की पुण्य भूमि भाटापारा में पधारे संतों के चरणों को शत-शत नमन करता हूं। छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद हमेशा से मिलते रहा है, मैं ऐसी कामना करता हूं कि उनके आशीर्वाद से हमारे नगर सहित प्रदेश में खुशहाली आए हर घर में सुख-समृद्धि रहे। 
पूज्य संतों के सान्निध्य से संपूर्ण नगर धर्म, संयम और आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा। उनके दिव्य दर्शन एवं आशीर्वचनों से जन-जन को सदाचार, अहिंसा और आत्मशुद्धि की प्रेरणा प्राप्त हुई। यह पावन अवसर भाटापारा नगर के लिए सौभाग्य एवं आध्यात्मिक चेतना का अनुपम क्षण रहा।
इस अवसर पर सभापति सतीश तलरेजा कुंजराम कोशले पार्षद श्रेणिक गोलछा बब्बू मंधान नंदकिशोर वैष्णव बंटी टंडन प्रकाश मोदी अभिषेक टाटिया अभिषेक मोदी बल्लू जैन एवं सामाजिक जन मौजूद रहे।

Latest news
*अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया* *एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना* *शिवरतन शर्मा बोले - श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं* *सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट* *अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ*