छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*साहू समाज के पदाधिकारियों को विधायक इन्द्र साव ने दिलाई शपथ*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

जहाँ से कदम बढ़े वहीं से कारवाँ की शुरुवात हो -विधायक इन्द्र साव*

विधायक इन्द्र साव ने साहू समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम भाटापारा के सिंगारपुर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विधायक साव ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए हमें योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा और समाज के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी रेखा खूब लम्बी करनी चाहिए और दूसरों की रेखा मिटाने की बजाय अपनी रेखा को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि सत्यप्रकाश साहू ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय साहू ने भी समाज को संगठित करने का आह्वान किया।

समारोह में तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलेश्वर साहू ने कहा कि वे समाज को संगठित करने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अजय साहू ने किया और आभार तहसील साहू संघ के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू ने व्यक्त किया।

Latest
*महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR* *बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक* *कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज* *धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड* *देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त* * राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा* *छत्तीसगढ़ लरिया केवट समाज का स्थापना दिवस एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न* *GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी*