भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गजानंद महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ  जन भागीदारी अध्यक्ष ने की शिकायत*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 19 दिसंबर/वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के निवास में एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से जिला भाजपा कार्यालय में गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष श्रेणीक गोलछा ने भेट कर महाविद्यालय के विभिन्न विषयो को लेकर चर्चा किया..
     जनभागीदारी अध्यक्ष श्रेणीक गोलछा ने बताया की मैं जनभागीदारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुआ हूँ और अपने कार्यकाल में मैंने देखा है कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार मिंज द्वारा जानबूझकर मेरे छात्र छात्राओं के हित में मेरे द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सुझाओ को लागू नहीं किया जा रहा है, प्राचार्य द्वारा कॉलेज की वस्तु स्थिति को जानबूझकर खराब करने का काम किया जा रहा है।
विगत 13.12.2025, शनिवार को मेरे द्वारा कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के वाशरूम सफाई हेतु कालेज से पानी की मांग की गई थी जिसे प्रभारी प्राचार्य द्वारा खारिज कर दिया गया, जबकि वो राज्य शासन के अतिमहत्वपूर्ण कामों में से एक है।
   उसके बाद मैं वही महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर रहा था वहां कुछ जगह एवं एक पुराने कैंटीन परिसर के कमरे पर गंदगी फैली हुई थी जिसे मैंने स्टाफ को बुलाकर सफाई हेतु जनभागीदारी अध्यक्ष होने के नाते उनसे कहा। स्टाफ वहां पर सफाई कर ही रहा था कि प्रभारी प्राचार्य मिंज सर वहां आए और उक्त स्टाफ को सफाई हेतु मना करते हुए जबरन उक्त रूम में ताला लगवा दिए।
  जब स्टाफ ने मुझे फोन पर सूचना दी कि प्राचार्य द्वारा उक्त काम को बंद करवा दिया गया है तो मैंने उनको फोन के माध्यम से संपर्कियां किया और वस्तुस्थिति को जानने का प्रयास किया लेकिन उक्त प्रभारी प्राचार्य मिंज जी द्वारा मेरे से गंदे तरीके से व्यवहार किया गया जो एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के सम्मान के खिलाफ था, उनके इस दुर्व्यवहार से मुझे गहरी पीड़ा हुई है।

गोलछा ने बताया की विगत 6 माह से अध्यक्ष और चुने हुए जनप्रतिनिधि के काम को नकारते हुए इस तरह उनके द्वारा कॉलेज को चलाया जा रहा है, किसी भी अतिआवश्यक कार्य को ना कर केवल उसे रोका जा रहा हैं,, जबकि उक्त प्राचार्य कोई न कोई बहाना बना कर खुद महाविद्यालय में 15-20 दिन की लगभग उपस्थिति कर रहे हैं बाकी दिन अनुपस्थित रहते हैं।
   गोलछा ने बताया की मैंने अपने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर निवेदन करते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कर कर उक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार मिंज के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं उन्हें यहां से हटा कर एक पूर्णकालिक प्राचार्य या किसी अन्य को प्रभार देने हेतु आग्रह किया। ताकि प्रदेश की 5 वीं सबसे बड़ी महाविद्यालय के देखरेख अच्छे से संचालित हो सके एवं जनभागीदारी समिति बच्चों के हित में लिए गए अति महत्वपूर्ण फैसले को पूर्ण रूप दें सकें।
   जिसके लिए मुझे आदरणीयों द्वारा पुरा सहयोग हेतु आश्वासन दिया गया।,,,
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा भाटापारा शहर अध्यक्ष आशीष टोडर,पार्षद नंदकिशोर वैष्णव, जनभागदारी समिति सांसद प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अविनाश;पीताम्बर साहू, सुरेन्द्र डागोर,,पीयूष साहू उपस्थित थे,,,

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*