Global news live
Uncategorized

*दंडवत नर्मदा परिक्रमा कर रही माता से मारपीट की शिकायत , पुलिस जांच में जुटी*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में दंडवत प्रणाम करते हुए नर्मदा परिक्रमा कर रही एक महिला परिक्रमा वासी जिन्होंने अपना नाम माता जी बताया , के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार दंडवत नर्मदा परिक्रमा करते हुए वे  चौमासा पूर्व अमरकंटक पहुँची थी । माता जी ने पूरा चौमासा का समय अमरकंटक–जालेश्वर मार्ग पर व्यतीत किया । इसके पश्चात वे गणेश धुना के आगे गायत्री डैम के समीप आकर पुनः रुकी हुई हैं । माता जी ने बताया कि वे महाशिवरात्रि के बाद पुनः दंडवत प्रणाम करते हुए आगे की परिक्रमा प्रारंभ करेंगी ।
परिक्रमा वासी माता जी के अनुसार लगभग दो सप्ताह पूर्व रात्रि के समय कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की गई । इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत की हैं , जिस पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।
परिक्रमा वासी माता जी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति जो उनकी कुटिया के पास दुकान भी लगाता है उनसे किसी पारिवारिक विवाद को लेकर जानकारी मांगने आया था । माता जी द्वारा अधिक जानकारी न होने की बात कहते हुए केवल नशे के सेवन को कम करने की सलाह दी गई थी । इसी बात पर वह व्यक्ति आक्रोशित हो गया और गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट किया जिससे उन्हें चोट आई ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और प्रारंभिक जांच के बाद मामले को संज्ञान में लिया । पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*