उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*एयरफोर्स का माइक्रो लाइट टू सीटर एयरक्रॉफ्ट तालाब में गिरा, पायलट सुरक्षित*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज रामअसारे की रिपोर्ट*

एयरफोर्स के माइक्रो लाइट टू सीटर एयरक्रॉफ्ट का तालाब में गिरना*

प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

इस घटना में विमान के पैराशूट खुल गए थे, और सेफ लैंडिंग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पायलटों को सकुशल बाहर निकाला गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ, और वायुसेना ने हादसे की वजह जानने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश जारी किए हैं। दोनों पायलट सुरक्षित हैं और अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं

डीसीपी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा कड़ी कर दी। स्थानीय थाना पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। हादसे के समय स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस ने पायलटों की जान बचाई.डीसीपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और वायुसेना भी हादसे की जांच कर रही है। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और यह घटना बेहद अचानक हुई।

यह हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर लोगों के देखा कि विमान तालाब में गिर गया है। आसपास के लोग तुरंत तालाब में कूदे और मिलकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*