Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जिला स्तरीय ‘‘बस्तर पंडुम 2026’’ का हुआ भव्य शुभारंभ*

*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट*


जनजातीय नृत्य एवं लोक गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुती
कोंडागांव, 28  जनवरी 2026/ राज्य सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम के तहत बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ स्थानीय ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद सदस्य श्रीमती ममता नेताम, श्री जितेन्द्र सुराना सहित विभिन्न समाज प्रमुखगण और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह आयोजन 29 जनवरी तक चलेगा। कार्यकम के पहले दिन जनजातीय नृत्य एवं जनजातीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। साथ ही जनजातीय वाद्ययंत्र का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा का प्रदर्शन, जनजातीय आभूषण का प्रदर्शन और जनजातीय वन औषधि का भी प्रदर्शन किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति पर आधारित कुल 12 विधाओं में विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम के विजेता प्रतिभागी अपना कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने कार्य किया जा रहा है और नई पीढ़ी को भी अपने समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर मिल रहा है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*