Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक परिसर भी हो रहे हैं अग्रसर*

*भाटापारा🎤 ग्लोबल न्यूज लाइव वेब🎤 जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें ☎️ 78038 11514

———————————————————

मेडिकल कॉलेज के लिए चंहुओर मुखर होता स्वर,
समर्थन के लिए शैक्षणिक परिसर भी हो रहे अग्रसर

भाटापारा 5 जनवरी/डीएवी फीस निर्धारण समिति की बैठक मे एक स्वर मे समर्थन
आस का जागरण उसके उपरांत उसे पूर्ण करने के लिए प्रयास का आचरण भाटापारा मे स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है,धार्मिक आयामों विविध आयोजनों तथा समृद्ध व्यापारिक पृष्ठभूमि के शहर भाटापारा मे बुनियादी सुविधाओं का अभाव स्पष्ट रुप से परिलक्षित होता है,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे सबसे महत्वपूर्ण प्रकल्प भी यहां पिछड़े हुए नजर आते हैं,लिहाजा इसी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संभावना सामने आने के बाद क्षेत्र मे इसकी स्थापना को लेकर आस बलवती होती हुई नजर आ रही है,
मेडिकल कॉलेज स्थापना की आस
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना संचालित हो रही है जिसके तहत देश मे मेडिकल कॉलेज के विस्तार की दिशा मे कार्य किया जा रहा है,उपरोक्त परियोजना को राज्य सरकार भी भरपूर समर्थन करती हुई नजर आ रही है और यही परिस्थिति भाटापारा क्षेत्रवासियों के लिए एक आस की किरण के रुप मे प्रकट होती हुई नजर आ रही है,तथा यही आकांक्षा उत्पन्न होती हुई प्रकट हो रही कि काश भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाए तो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा की स्थिति सुधरने के साथ ही शैक्षणिक परिवेश भी उन्नत हो जाएगा इसके अलावा भाटापारा की पहचान सुविधाओं से समृद्ध क्षेत्र के रुप मे हो जाएगी।
चंहुओर उठ रहे मांग के स्वर
आस एवं आकांक्षा अब धीरे धीरे प्रबल मांग के रुप मे परिवर्तित होती हुई नजर आ रही है तथा शहर के विभिन्न प्रकल्पों से मेडिकल कॉलेज की मांग पर समर्थन के भाव अभिव्यक्त होते हुए नजर आ रहें है,शहर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा इस दिशा मे विविध अभियान संचालित करते हुए जनभावना को स्वर दिया जा रहा है,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि जनमानस की आकांक्षा एवं क्षेत्र की आवश्यकता की महत्वपूर्ण मांग भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
शैक्षणिक परिवेश का भी दिखता समर्थन
समाज संगठन प्रमुखों प्रबुद्धजनों विशिष्टजनों तथा समस्तजनों के बीच मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आती समर्थन की अभिव्यक्ति के बीच शैक्षणिक परिसर से भी इस दिशा मे समर्थन की गूंज सुनाई दे रही है,इसी कड़ी मे संस्था प्रमुख एस के सिंह के नेतृत्व मे नये सत्र मे नयी शुरुवात के सूत्र वाक्य से संचालित फीस निर्धारण समिति की बैठक मे जहां शैक्षणिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई वहीं शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य की विधा को उन्नत दशा प्रदान करने वाले मेडिकल कॉलेज प्रकल्प की भाटापारा मे स्थापना की मांग पर भी समर्थन के भाव अभिव्यक्त हुए तथा उपस्थित समस्त सदस्यों द्धारा एक स्वर मे भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग का समर्थन किया गया,इस अवसर पर संस्था प्रमुख एस के सिंह  सहित समिति के सदस्य शिक्षक प्रतिनिधि जिनमे पत्रकार मुकेश शर्मा,सरिता शर्मा,उषा साहू,नीतू देवांगन,रामकुमार वर्मा,मनोज चक्रधारी,बसंत साहू,कविता साहू,टिकेश्वरी साहू विष्णु मंडावी,निशि जैन,अपर्णा श्रीवास्तव,रेश्मा साहू आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Latest news
*आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप*