Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आईटीबीपी के हिमवीरों ने किया योगाभ्‍यास*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*आईटीबीपी के हिमवीरों ने किया योगाभ्‍यास*

कोंडागांव (छ.ग.): 21 जून, 2024 को ‘10वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर कोंडागांव (छ.ग.) में स्थित आईटीबीपी के सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), 29वीं वाहिनी व 41वीं वाहिनी के हिमवीरों ने संयुक्‍त रूप से योगाभ्‍यास कर आमजन को स्‍वस्‍थ रहने का संदेश दिया। इस वर्ष ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ की थीम पर मनाए गए अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर श्री राकेश कुमार, सेनानी (स्‍टाफ) एवं अन्‍य अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर योगासन किए। श्री राकेश कुमार ने कहा कि स्‍वस्‍थ तन में ही स्‍वस्‍थ आत्‍मा निवास करती है, इसलिए योग हमारे जीवन में बहुत महत्‍वपूर्ण है, जिसे हमें अपनाना चाहिए और रोजाना योग कर सभी को योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यदि देश का नागरिक स्‍वस्‍थ होगा तो हमारा देश स्‍वयं ही एक स्‍वस्‍थ देश बनेगा।

इसी तरह का योग सत्र इस क्षेत्रीय मुख्‍यालय व 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी के हिमवीरों द्वारा ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, कोर्णाक (ओडिशा) में भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रीमती प्रावती परिडा, माननीय उप मुख्‍यमंत्री, ओडिशा, श्री संबित पात्रा, माननीय सांसद, पुरी (ओडिशा) श्री राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी. और अन्‍य हिमवीरों ने भाग लिया और सभी से योग को अपनाने और उनके स्‍वस्‍थ रहने की कामना की।

Latest news
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप* *शक्ति की उपासना चंडी माता एवं शीतला मंदिर में नौ दिन तक* *कोटा में मारपीट की घटना: एक व्यक्ति की मौत आरोपी को हिरासत में लिया गया* *कोटा में ईद की खुशियां मुस्लिम समाज ने बांटी अमन और भाईचारे की बयार* *गणगौर की पूजा बड़ी धूमधाम से16 दिन मना कर स्थानीय तालाब में विसर्जन किया गया* *अमरकंटक में ‘जल गंगा अभियान के तहत नर्मदा तट पर चल रहा व्यापक स्वच्छता अभियान* *विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को दी बड़ी राहत 3 पानी टैंकर सौंपे * *कोटा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का घोटाला: 6 साल से फंसा हितग्राहियों का किश्त* *आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव के संग मनाया गया चेट्रीचंड्र पर्व* *कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा*