पंखाजूर

*मतदाता जागरूकता के लिए बीएलओ का संकल्प*

मतदाता जागरूकता के लिए बीएलओ का संकल्प चक्र,कलेक्टर ने दिलाई शपथ अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने ली शपथ….

“बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट “

!पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़!
विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कांकेर में विधानसभा कांकेर क्षेत्र के सभी बीएलओ की समीक्षा उपरान्त बीएलओ संकल्प चक्र निर्मित कर कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा बीएलओ को अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के लिए संकल्प दिलाया गया। इसी प्रकार सभी अनुविभागों में एसडीएम द्वारा भी बीएलओ को विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने दायित्वों पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है।
अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ, कलेक्टर ने दिलाई शपथ
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 में जिले के सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु जिले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने आज शपथ ली। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शपथ दिलाई। समय-सीमा की बैठक के पश्चात जिला स्तरीय सभी अधिकारियों को कलेक्टर ने शपथ दिलाई। जिला कार्यालय में आयोजित निर्वाचन से संबंधित पत्रवार्ता के बाद मीडिया प्रतिनिधियों ने भी मतदाता जागरूकता की शपथ ली। शपथ में उन्होंने कहा कि ‘‘हम अपने क्षेत्र में सामान्य तौर पर निवास करने वाले 18 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वायें जाने के लिए सभी को जागरूक करेंगे। हम मतदाता सूची की प्रविष्टियों के संबंध में हमारे संज्ञान में आने वाली प्रत्येक विसंगतियों से बूथ लेवल अधिकारी को अवगत करायेंगे और संबंधित मतदाता को निर्धारित फॉर्म भरकर इसे सुधार करवाये जाने हेतु जागरूक करेंगे। हम समाज के छूटे हुए एवं वंचित वर्गों जैसे दिव्यांगजन, तृतीय लिंग और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर कर वोट डालने हेतु प्रेरित करेंगे। इस प्रकार हम अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाये जाने सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*