Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अर्चना पोर्ते बनी आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक*

*जीपीएम ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

अर्चना पोर्ते बनी आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक, संगठन में खुशी की लहर

नई दिल्ली।
आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़ और कांग्रेस की सक्रिय नेत्री अर्चना पोर्ते को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से न केवल संगठन में बल्कि समर्थकों और आदिवासी समाज में भी उत्साह और खुशी का माहौल है।

अर्चना पोर्ते का नाम लंबे समय से आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा और निरंतर सक्रियता से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा आदिवासी समाज को और अधिक मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अर्चना पोर्ते के पिता स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते एक प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्ति थे जिन्होंने आदिवासी विकास परिषद गठन कर रही आदिवासियों केअधिकार की आवाज बने वे अविभाजित मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री  व राज्य मंत्री रहकरअपने जीवनकाल में समाजसेवा और आदिवासी हितों के लिए सक्रिय रहे। जिस कारण से पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी उन्हें पसंद किया करते थे और आदिवासी मामले के विषय में जब भी बात आती थी तो उनको बुलाकर उनसे पूछा करते थे उनकी सादगी, संघर्ष और सामाजिक चेतना का प्रभाव अर्चना पोर्ते के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पिता के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए अर्चना ने आदिवासी समाज की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में अर्चना पोर्ते की जिम्मेदारी देशभर में आदिवासी कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, राज्य इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना होगा।

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मरवाही के पूर्व विधायक के के ध्रुव  जिला कांग्रेस की अध्यक्ष गजमाती भानु पंकज तिवारी कार्यकर्ताओं और आदिवासी संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी को विश्वास है कि अर्चना पोर्ते के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और आदिवासी समाज की आवाज़ और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगी।

अर्चना पोर्ते दीदी को आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक, बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शुभेच्छु! पंकज तिवारी कांग्रेस नेता

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*