Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री परमहंस सेवा संस्थान द्वारा माई की रसोई सेवा निरंतर जारी*


*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
संस्था का उद्देश्य श्रद्धा और भक्ति के साथ परिक्रमावासियों , जरूरतमंद को मिले निःशुल्क भोजन


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक की पावन धरा पर स्थित सेवा भाव से कार्यरत श्री परमहंस आश्रम , धारकुंडी शाखा , अमरकंटक – उत्तर तट , कपिलधारा मार्ग , अमरकंटक जो की मां नर्मदा की गोद में स्थित धारकुंडी आश्रम में लगातार संतो , नर्मदा परिक्रमावासियों और जरूरतमंदों को निरंतर सेवा मां नर्मदा जी  की पावन भूमि अमरकंटक में श्री परमहंस सेवा संस्थान द्वारा संचालित “माई की रसोई” के माध्यम से नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की , परिक्रमावासियों को निःशुल्क भोजन एवं रात्रि विश्राम की सुविधाएं आश्रम द्वारा प्रदान की जा रही है । यह योजना  निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं ।

आश्रम के व्यवस्थापक बाबा लवलीन महाराज ने बताया कि आश्रम द्वारा यह सेवा देव उठनी एकादशी – 1 नवंबर 2025 से लगातार जारी है ।  आश्रम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल चलने वाले नर्मदा परिक्रमा कर रहे भक्तगण , संत-महात्मा एवं परिक्रमावासी इस सेवा का लाभ ले रहे हैं ।

संस्थान का उद्देश्य केवल भोजन-व्यवस्था तक सीमित नहीं है बल्कि —
तीर्थयात्रियों एवं परिक्रमावासियों की निरंतर सेवा श्रद्धा भाव के साथ किया जाता है ।

यह सेवा भाव सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार तथा
सामाजिक एवं परमार्थिक कार्यों का विस्तार करना
जैसी पावन भावनाओं के साथ यह पुनीत कार्य अनवरत रूप से संचालित है ।

धारकुंडी आश्रम के बाबा लवलीन महाराज ने चर्चा के अंत में यह भी बताया कि संस्थान के सेवादार प्रतिदिन मां नर्मदा जी की अनुकंपा से सेवा का यह क्रम श्रद्धाभाव के साथ परिक्रमा में जुटे श्रद्धालुओं , साधु – संतो एवं जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क भोजन प्रसादी भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा ।

संस्था के पदाधिकारियों का कहना भी है कि यह सेवा निरंतर आगे भी जारी रहेगी तथा अधिकाधिक संत जन , नर्मदा परिक्रमावासियों एवं जरूरतमंदो तक सहयोग पहुंचने के प्रयास किए जा रहे है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*