Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*53 श्रद्धालु श्री रामलला जी के दर्शन के लिए हुए रवाना*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*जिले के 53 श्रद्धालु श्री रामलला जी के दर्शन के लिए हुए रवाना*
*विधायक सुश्री उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर किया बसों को रवाना*
*दुर्ग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचेंगे श्रद्धालु*
कोंडागांव 26 जून 2024/ श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए कोण्डागांव जिले के 53 श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आंबेडकर चौक में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं से भरी दो वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर सुश्री उसेंडी ने श्रद्धालुओं को श्री रामलला जी के दर्शन के लिए इस यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं का यह दल दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन से बुधवार को सुबह रवाना होगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 से 75 वर्ष तक के स्थानीय निवासियों को जीवन काल में एक बार अयोध्या में स्थित श्री रामलला जी के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना राज्य शासन द्वारा लागू किया गया है। इसी क्रम में जिले के सभी जनपद पंचायत नगर पंचायत एवं नगर पालिका कोण्डागांव क्षेत्र के श्रद्धालु सहित एस्कॉर्ट दल के सदस्यों ने यात्रा पर प्रस्थान किया। बस्तर एवं दुर्ग संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
कोंडागांव से वाहनों को रवाना करने के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, पंचायत विभाग के उप संचालक श्री बीआर मोरे, कोंडागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पात्रे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest news
*तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई* *कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का चुनाव संपन्न* *पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली एवं अमा गोहन में खुले नए केंद्र* *दसवीं मे 98•2 प्रतिशत प्राप्त कर रचा कीर्तिमान अपर्णा मिश्रा *
*अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए दिए निर्देश एप्लीकेशन* *डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष साहस और शिक्षा का अद्वितीय उदाहरण  इंद्र साव* *भाटापारा नगर को मिली 309.62 लाख के विकास कार्यों की बड़ी सौगात*