पंखाजूर

*आबकारी एक्ट के तहत 8 दिन में 50 मामले दर्ज, 50 आरोपी गिरफ्तार–*

आबकारी एक्ट के तहत 8 दिन में 50 मामले दर्ज, 50 आरोपी गिरफ्तार–

!बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट!

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति अभियान शुरू होने के बाद जहां लोगों को लगातार जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं पुलिस भी एक्टिव हो गई है. कांकेर जिले में पिछले 8 दिनों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की हाफ सेंचुरी लग चुकी है तो वहीं इतने ही आरोपी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाए गए हैं।
जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस ने मुहिम चला रखी है. पुलिस ने 8 दिन में अवैध शराब की बिक्री करते 50 आरोपियों को धर दबोचा है. इनसे जब्त शराब की अनुमानित बिक्री कीमत 63 हजार रुपए है. नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कार्यभार संभालने के बाद पहली क्राइम मीटिंग में अवैध शराब बिक्री और परिवाहन करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिया था. इसके बाद से ही जिले में अचानक अवैध शराब बिक्री और परिवाहन पर ताबड़तोड़ एक्शन होने लगा थानों और चौकियों में रोजाना औसतन 3 केस अवैध शराब बिक्री के आ रहे है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

17 जून से अब तक 50 मामले
कांकेर पुलिस के अनुसार 17 जून से 24 जून 2023 तक आबकारी एक्ट के 50 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इनमें 50 आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. इनमें अंग्रेजी शराब बिक्री के 17 केस, देशी के 15 और महुआ शराब बिक्री के 18 मामले दर्ज किए गए हैं.

चुनाव से पहले अवैध शराब बिक्री पर पुलिस अलर्ट:

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक की ओर से लगातार थाना और चौकियों की कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने क्राइम बैठक में थाना, चौकी प्रभारियों को लघु अधिनियम, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अधिक से अधिक करने का निर्देश दिया. वहीं आबकारी एक्ट के मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर असंतोष जताया. साथ ही अभियान चलाकर और कड़ाई से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Latest
*भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा डिजिटल इंडिया का बोझ व्यापारी क्यों उठाए?  लक्ष्मी नारायण* *आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत*