गौरेला पेंड्रा मरवाही

*दिव्यांगजनों-वृद्धजनों के लिए आयोजित शिविर*

/जीपीएम श्री कृष्णा पांडे की रिपोर्ट/

*दिव्यांगजनों-वृद्धजनों के लिए आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों ने वितरित किए 138 सहायक उपकरण*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्लोबल न्यूज़* 23 सितंबर 2023/ समाज कल्याण विभाग द्वारा गुरुकुल खेल परिसर गौरेला स्थित जिमनास्टिक हाल में शुक्रवार को सहायक उपकरण वितरण शिविर अयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशन में आयोजित शिविर में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा श्री राजेश जालान सहित जनप्रतिनिधियों ने


दिव्यांगजनों-वृद्धजनों को 138 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमे 10 नग मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 16 नग ट्रायसायकल, 30 नग श्रवण यंत्र, 12 नग व्हीलचेयर, 60 नग छडी, 10 नग बैसाखी शामिल है। इस अवसर पर श्रीमती गजमति भानू सरपंच सेमरा, इकबाल सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पेंड्रा, श्रीमती नम्रता आनन्द डोंगरे अपर कलेक्टर, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहायक संचालक समाज कल्याण, विश्वास गोर्वधन व्याख्यता, कोमल सोनी बहु पुनर्वास कार्यकर्ता सहित सुरेंद्र सर्राठी, नरेंद्र कश्यप, धन्नु राठौर, ताराचंद राठौर, दिव्यांग मितान लक्ष्मण सुर्यवंसी, बिसाहू पेन्द्रो, सेमवती, नानदाउ, महिपाल, रेवती, परदेशी आदि उपस्थित थे।

Latest
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब*