
*सरयू साहित्य द्वारा वितरण के बाद पौधारोपण किया गया जिसमें शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**भाटापारा 22 अगस्त/नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा समसामयिक विषयों पर भागीदारी के साथ ही समय समय पर समाज व्यक्ति एवं प्रकृति से जुड़े विभिन्न मसलों पर अपनी सक्रियता का परिचय दिया जाता है इसी कड़ी मे प्रकृति संवर्धन के लिए भी महत्वपूर्ण अभियानों का आगाज किया गया है जिसके तहत अक्षय तृतीया के पावन दिवस से भारतमाता प्रतिमा के समक्ष पत्रक पूजन के साथ ही प्रकृति संरक्षण के अभियान का शुभारंभ हुआ,तथा भीषण गर्मी एवं गिरते जल स्तर के मद्देनजर जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की प्रक्रिया के अनुपालन के आव्हान के साथ ही नदियों के संरक्षण फसल चक्र परिवर्तन जैसे प्रकृति से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर जागरण का अभियान चलाया गया।
सावन मे बेल का रोपण भोलेनाथ को अर्पण,
आषाढ के मध्य मे मानसून के आगाज के साथ ही पौधारोपण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तथा विभिन्न स्थलों पर पौधारोपित किया गया, श्रावण मास प्रारंभ के साथ ही बेल का रोपण भोलेनाथ को अर्पण अभियान के माध्यम से सावन उत्सव का शुभारंभ हुआ जिसके तहत धार्मिक एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे बेल के पौधे रोपण के साथ अन्य पौधों का भी रोपण किया गया
फलदार पौधा वितरण के साथ भादो उत्सव शुभारंभ,
बेल पौधे के प्रमुखता से रोपण के साथ सावन उत्सव की संपन्नता के पश्चात सरयू साहित्य परिषद द्वारा अभिष्ट फलदायी मास भादो मास को भी प्रकृति संवर्धन को समर्पित करते हुए फलदायी पौधों के वितरण के साथ ही भादो उत्सव का शुभारंभ किया गया एवं नीबू तथा करौंदे के फलदायी पौधों का वितरण जनमानस के बीच किया गया,मंगल बाजार तथा शनिबाजार मे वितरण आयोजन सहित व्यक्तिगत आव्हान कर जनमानस के बीच फलदायी पौधों का वितरण किया गया।
नपा अध्यक्ष का आतिथ्य गौधाम मे पौधारोपण,
पौधा वितरण के साथ ही भादो उत्सव का प्रथम चरण संपन्न होने के पश्चात पौधारोपण की कड़ी के साथ ही भादो उत्सव का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ एवं नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामय उपस्थिति एवं भागीदारी से निर्माणाधीन गौधाम मे अश्वनी शर्मा द्वारा आम के पौधे रोपण के साथ ही पौधारोपण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई साथ ही साथ सभापति मनीष मिश्रा पार्षद नंद किशोर वैष्णव सहित परिषद के सदस्यों सुधिजनों द्वारा आम अमरुद बेल आंवला सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया,इस अवसर पर नपा अध्यक्ष द्वारा प्रकृति संवर्धन पौधारोपण की आवश्यकता एवं महत्ता पर अपने विचार प्रकट किये गए ,पौधारोपण के महत्वपूर्ण अनुष्ठान मे परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,पत्रकार मुकेश शर्मा,कविता शर्मा सरिता रानी शर्मा,प्रभु साहू आर्यन स्वर्णकार राजकुमार यदु,सतीश साहू,आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
