Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*यादव सामाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण में पहुंचे विधायक इन्द्र साव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*अपनी संस्कृति, परंपराओं के प्रति समर्पित यादव समाज – इन्द्र साव*

भाटापारा 16 अक्टूबर/ यादव समाज आज अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौसेवा की भावना के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है ,यह समाज भगवान श्री कृष्ण के अनुयाई है जिन्होंने पूरी दुनिया को जीवन जीने की कला सिखायी है,उक्त बाते विधायक इन्द्र साव ने ग्राम सेमरिया ब में बने नव निर्मित यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण लोकार्पण के अवसर पर कही।
       विधायक इन्द्र साव ने यादव समाज सहित सभी ग्राम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण से ग्राम में अब किसी भी प्रकार के बैठक या सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन को करने में सुविधा होगी। विधायक  साव ने कहा यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है
यह समाज मेहनतकश, संस्कारवान और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पित समाज है। यह कृषक समाज न केवल कृषि में योगदान देता आया है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज कर रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहा है। उन्होंने समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों धर्म, नीति, पराक्रम और प्रेम को आत्मसात करने की बात कहते हुए आगामी गोवर्धन पूजा की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इसके पूर्व विधायक  साव का ग्राम सेमरिया पहुंचने पर सामाजिक जनों एवं ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह के साथ उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया
        यादव समाज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच महेश्वरी यदु, उपसरपंच पूर्णिमा आनंद,सोनू आनंद,भुनेश्वर यदु,नितिन शुक्ला, हीरामणी यदु सावित्री बंजारे, मीना यदु, रामनारायण गेंडले, राजू सोनवानी, खेमराम यदु, शिवबती यदु, फागुराम यदु, चमेली जोशी, चैतराम यदु, शांति यदु, सावित्री यदु, दशोदा यदु, महिला कमांडो के सदस्य सहित सामाजिक जन के अलावा ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एक मात्र संगठन पत्रकारों के सुख दुख का साथी ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ केवल  पत्रकार साथियों के लिए संगठन में जुड़ने के लिए संपर्क करें  मोबाइल नंबर 9993774696/7024705011*
Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*