Global news live
प्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व से शुरू हुई वैष्णव अखाड़ों की अद्भुत अग्नि स्नान साधना*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट**जप, तप, साधना की पुण्य भूमि प्रयागराज महाकुंभ में हो रहा है विविध साधनाओं का संगम

बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व से शुरू हुई वैष्णव अखाड़ों की अद्भुत अग्नि स्नान साधना

महा कुंभ के तपस्वी नगर में दिगम्बर अनी अखाड़ों के साधकों ने आरंभ की पंच धूनी की कठिन तपस्या

अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी खालसा के संत बसंत पंचमी पर्व से आरम्भ करते है यह साधना

प्रयागराज। महाकुम्भ नगर, महाकुंभ  त्याग और तपस्या के साथ विभिन्न साधनाओं के संकल्प का भी पर्व है। प्रयागराज महाकुम्भ साधनाओं के विविध  संकल्पों का  साक्षी बन रहा है ऐसी ही एक  साधना है पंच धूनी तपस्या जिसे अग्नि स्नान की साधना भी कहा जाता है जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व से हो गई।
  कुम्भ क्षेत्र जप, तप और साधना का क्षेत्र है जिसके हर कोने में कोई न कोई साधक अपनी साधना में रत नज़र आएगा। महाकुम्भ के तपस्वी नगर में बसंत पंचमी से एक खास तरह की साधना का आरंभ हुआ है जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा कौतूहल है। इस साधना को पंच धूनी तपस्या कहा जाता है जिसे आम भक्त अग्नि स्नान साधना के नाम से भी जानते हैं। इस साधना में साधक अपने चारों तरफ जलती आग के कई घेरे बनाकर उसके बीच में बैठकर अपनी साधना करता है। जिस आग की हल्की से आंच के सम्पर्क में आने से इंसान की त्वचा झुलस जाती है उससे कई गुना अधिक आंच के घेरे में बैठकर ये तपस्वी अपनी साधना करते हैं।
   वैष्णव अखाड़े के खालसा में इस अग्नि स्नान की साधना की परम्परा है  जो बेहद त्याग और संयम की स्थिति में पहुंचने के बाद की जाती है। दिगंबर अनी अखाड़े में महंत राघव दास बताते हैं कि अग्नि साधना वैष्णव अखाड़ों के सिरमौर अखाड़े दिगंबर अनी अखाड़े के अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी खालसा के साधकों की विशेष साधना है। यह साधना अठारह वर्षो की होती है। इस अनुष्ठान को पूरा करने के पीछे न सिर्फ साधना के उद्देश्य की पूर्ति करनी होती है बल्कि साधु की क्षमता और सहनशीलता का परीक्षण भी होता है।  लगातार 18 वर्ष तक साल के 5 माह इस कठोर तप से गुजरने के बाद उस साधु को वैरागी की उपाधि मिलती है।

Latest news
*भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ... *माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ*