Global news live
बिलासपुर

*पीएम जनमन योजना रथ को कलेक्टर एवं दिल्ली से आए अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी*

ग्लोबल न्यूज बिलासपुर
*पीएम जनमन योजना रथ को कलेक्टर एवं दिल्ली से आए अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी*
पीएम जनमन योजना रथ को आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली से आए उप महानिदेशक श्री बिश्वजीत दास ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। इस कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीव्हीटीजी) के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम जनमन योजना शुरू की गई है। इससे पीव्हीटीजी परिवारों का त्वरित गति से विकास सुनिश्चित होगा। इन इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक आर्थिक स्तर को बढ़ाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। गौरतलब है कि जिले में पीव्हीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर आबाद है। यह रथ उनकी 54 बसाहटों कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर ब्लॉक में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा।

Latest news
*स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा *